Badaun News: पत्नी से मारपीट के आरोप में तीन पर मुकदमा
बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बदायूं। पक्की ठियाबंदी उखाड़ने का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहसवान कोतवाली के मोहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद निवासी आमिर हुसैन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व टीम और लेखपाल ने मौके पर पक्की ठियाबंदी कराई थी। आरोप है कि उवैश पुत्र अरशद, अजीम पुत्र अरशद और साजिद पुत्र माजिद ने वहां पहुंचकर ठियाबंदी उखाड़कर फेंक दी। उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उवैश, अजीम और साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.