बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बदायूं। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में महिला पर घर पहुंचकर पति से गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर ईंट-पत्थर से हमला किया और छुरी मारकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर चली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कादरचौक थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनगला गांव निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी शकुंतला से पहले से विवाद चल रहा है। वह उनसे अलग दूसरी जगह रहती है। 22 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे वह घर पर थे। इसी दौरान पत्नी शकुंतला उनके घर पहुंच गई और आते ही गाली-गलौज करने लगी। उन्होंने गाली देने से मना किया तो पत्नी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने ईंट-पत्थरों से हमला किया।देवेंद्र कुमार का आरोप है कि पत्नी के हाथ में छुरी भी थी...