बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: उझानी। पत्नी को दवा दिलाकर वापस लौट रहे एक युवक की मोहल्ले के ही तीन लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र का है। युवक का आरोप है कि जब वह पत्नी को दवा दिलाकर घर लौट रहा था, तभी मोहल्ले के शिवांशु ने उसकी पत्नी पर अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर शिवांशु ने अपने भाई सावन और पिता शिवराम को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अश्लील हरकत और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: अश्लील इशारे का विरोध करने पर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...