Badaun News: पत्नी के लापता होने के छह माह बाद मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: मूसाझाग। हजरतपुर क्षेत्र के एक गांव से छह माह पहले लापता हुई महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पति ने पत्नी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह महाराष्ट्र में काम करने गया था। 14 जून की सुबह करीब सात बजे उसकी पत्नी नाबालिग बच्चों के साथ घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान चार पहिया वाहन से आए तीन लोग महिला को अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर उसके भाई ने फोन कर उसे बताया। पीड़ित ने हजरतपुर थाने में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 26 अगस्त को गांव के कुछ लोगों ने उसे बताया कि उझानी थाना क्षेत्र के टेहरा निवासी मोहिन या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.