Badaun News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 31 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। थाना पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद महिला को 23 दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन निवासी पंकज पुत्र हरप्रसाद ने आठ जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक के बड़े भाई पवन कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पंकज की पत्नी नीलम के गांव के ही सुवांशु उर्फ छुटक्कू से प्रेम संबंध थे। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पंकज ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नीलम और सुवांशु उर्फ छुटक्कू के खिलाफ संबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.