Badaun News: पटेल चौक पर रुका युवा नेता का काफिला, तीन घंटे तक जाम रहे दो हाईवे
बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बदायूं शहर के बाहर मुरादाबाद-फर्रूखाबाद, बरेली-आगरा राजमार्ग को जोड़ने वाले पटेल चौक पर युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत का काफिला पहुंचा तो उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। काफिले में कई गाड़ियां शामिल होने की वजह से दोनों हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। इसके बाद काफिला उझानी बाईपास की ओर रवाना हुआ, लेकिन तब तक दोनों हाईवे पर भयंकर जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक पटेल चौक से लेकर दोनों हाईवे पर कई-कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में फंसे लोग व्यवस्था को कोसते रहे। काफी देर तक लगे जाम की सूचना के बाद यातायात प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो किसी तरह से जाम को खुलवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.