बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: बदायूं। शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे युवक की रास्ते में करंट लगने से मौत हो गई। बिजली के तार हटाने के प्रयास के दौरान लाठी तार से छू गई और युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया है。 यह भी पढ़ें- Rampur News: कांवड़िए की हाईटेंशन तारों की चपेट में आकर मौतहादसा विवरण हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के गांव अमहद नगर बछौरा में में हुआ। गांव के रहने वाले राजू पुत्र कुंवरपाल गांव के ही कुछ लोगों के साथ शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जा रहा था। गांव के लोगों ने बताया कि रास्ते में ट्रैक्टर निकालने के लिए राजू लाठी से बिजली के तार हटाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान ला...