Badaun News: पंजाब-हरियाणा से बाइक चोरी कर बेचने वाले दो गिरफ्तार
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: पंजाब और हरियाणा से बाइक चोरी कर बिल्सी क्षेत्र प्रदेश के अलग अलग जिलों बाइक बेचने वाले दो ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। साथी पुलिस उनके गैंग से जुड़े अन्य लोगों की डिटेल भी जुटा रही है। बिल्सी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी संदीप पुत्र जयप्रकाश और पंजाब के जिला मोहाली, थाना जिरकपुर क्षेत्र के गांव जिरकपुर बिशनपुरा निवासी राजेश कुमार पुत्र जोगेंद्र दास शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। आरोपी पंजाब और हरियाणा से बाइक चोरी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.