बदायूं, सितम्बर 11 -- Badaun News: पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद मारपीट के वीडियो वायरल हुए। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर घेरकर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मारपीट की यह घटना 10 सितंबर को गंडाह गांव में हुई थी। गांव निवासी रनवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाइयों संजीव और ओमवीर के साथ महीपाल के घर से लौट रहा था। शेषपाल के मकान के सामने पहुंचने पर शेषपाल, अरविन्द, सुखपाल, जगबेन्द्र, मुनेन्द्र, कुलदीप और अंकित ने तीनों भाइयों को घेर लिया। यह भी पढ़ें- Badaun News: पुरानी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, 11 लोग घायल रनवीर और ओमवीर किसी तरह वहां से निकल गए, जबकि आरोपियों ने संजीव को पकड़कर पीटन...