बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: उझानी। नगर में छुट्टा गोवंश का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी मार्ग पर गोवंश के आमने-सामने आने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। नगर के पंखा रोड पर सांड़ आपस में भिड़ गये। जिससे आधे घंटे तक आपस में यातायात पूरी तरह बाधित रहा। राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर किसी तरह सांड़ को अलग किया, तब जाकर आवागमन सुचारू हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...