Badaun News: नौ दिन बाद मिला 12 वर्षीय अनमोल
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: घर से लापता हुए 12 वर्षीय बालक अनमोल को कादरचौक पुलिस ने सोमवार को सकुशल बरामद कर लिया। बालक के मिलने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव ललुआ नगला निवासी सुनीता पत्नी हरिओम ने 10 अक्तूबर को पुलिस को बताया था कि उनका 12 वर्षीय बेटा अनमोल घर से चला गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। बालक के लापता होने के बाद से ही पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। नौ दिन बाद उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ बालक की तलाश करते हुए उसे गांव कुढ़ाशाहपुर तिराहे से बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: 12 वर्ष की किशोरी को किया अगवा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.