बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: नौकरी लगवाने के नाम पर 11.50 लाख रुपये की ठगी, प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर रकम लेने और रुपये मांगने पर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसएसपी से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी, बेटे व बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली के रसूलपुर बिलहरी गांव की रहने वाली रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय फूल सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति की मौजूदगी में सिविल लाइंस कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी, एलआईसी के पास के रहने वाले जोगराज पुत्र जीवनलाल का उनके घर आना-जाना था। जोगराज खुद को नलकूप विभाग का कर्मचारी बताता था और रजिस्ट्रार दातागंज तथा लखनऊ के बड़े अधिकारियों से संबंध होने की बात कहता था। आरोप है कि जोगराज ने उन...