Badaun News: नेपाल में भयंकर बाढ़ को लेकर जिले में अलर्ट जारी
बदायूं, अगस्त 28 -- Badaun News: उसहैत। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद दो दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है, लेकिन नेपाल में भयंकर बाढ़ आने के चलते एक बार फिर जलवृद्धि हो सकती है। इसको लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। वर्तमान में गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से चार सेमी ऊपर है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को भुंडी पर बाढ़ खंड अधिकारियों के साथ कटान स्थल का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने यहां बाढ़ खंड को बांध की सुरक्षा के लिये हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। कहा कि किसी प्रकार की सुरक्षात्मक कार्य कराने में ढिलाई न बरती जाये। क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिये हैं। बाढ़ चौकी पर तैनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.