बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: युवक ने खेत में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला का है। गांव के रहने वाले छत्रपाल 38 वर्ष पुत्र गोकिल ने रात में किसी समय गांव के पूर्व दिशा में खेत में खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो पेड़ पर छत्रपाल का शव लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिनावर थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।सुबह करीब आठ बजे फॉरेंसिक टीम मौक...