बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: बिल्सी। क्षेत्र के गांव छोलायन में सोमवार शाम बारिश के बाद एक नीम के पेड़ की डाल गिरने से उसके नीचे खेल रहा 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव छोलायन निवासी ज्ञान सिंह का 10 वर्षीय पुत्र प्रतीक कुमार सोमवार शाम करीब सात बजे अन्य बच्चों के साथ गांव में एक नीम के पेड़ के नीचे खेल रहा था। इसी दौरान बारिश के बाद अचानक पेड़ की भारी डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। हादसे में प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया। बालक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्...