बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: कारतूस घोटाले के मामले में निलंबित सिपाही और युवक के बीच जमकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों घायल दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर मामला दबाने की कोशिश की गई। सूचना पर सदर कोतवाली और डायल 112 पुलिस पहुंची, लेकिन किसी पक्ष का मेडिकल नहीं कराया गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजा मार्केट में मंगलवार रात सीओ पेशी में तैनात रहे एक निलंबित सिपाही और युवक के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मीरा सराय निवासी युवक बाइक से नाश्ते का सामान लेने रजा मार्केट पहुंचा था। आरोप है कि सिपाही लोगों के वीडियो बना रहा था और युवक का भी वीडियो बनाने लगा। युवक ने इसका विरोध किय...