बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: सिविल लाइंस क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी करने के बाद झाड़ियों में छिपे दो चोरों में एक को दबोच लिया गया। एक मौका पाकर भाग गया। मकान स्वामी ने अपने सहयोगियों के साथ चोरी किया गया सामान और दबोचे गए युवक को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए चोरी के आरोपी से उसके साथी के बारे में पूछताछ शुरू की है। पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर निवासी संजय कुमार गोयल क्षेत्र के चित्रांश नगर में अपना दूसरा मकान बनवा रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम तक ठेकेदार और लेबर के लोग काम करते रहे। इसके बाद वह लोग अपने-अपने घर खाना खाने चले गए। इसी बीच वह खाना खाकर लौटे तो देखा कि मकान के अंदर से पंखा, टिल्लू पंप, कटी हुई सरिया समेत काफी सामान गायब था। यह देखकर संजय कुमार ...