Badaun News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिराया, पीटा
बदायूं, अक्टूबर 6 -- Badaun News: क्षेत्र के भवानीपुर खैरू गांव निवासी इब्ने अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने कच्चे मकान पर पक्का निर्माण करा रहा था। 22 सितंबर की शाम गांव के खालिद पुत्र फौजदार, हफीज पुत्र अब्दुल हमीद, शाहिद पुत्र इदरीश, चंदू पुत्र इकबाल, भूरे पुत्र सरवर रजा और रिजवान पुत्र आमिर कुछ अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आए। निर्माण कार्य का विरोध करते हुए आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर इब्ने अली को लात-घूंसों से जमीन पर गिराकर पीटा गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने ताजा लिंटर को गिराने के लिए उसमें लगी बल्लियां हटा दीं, जिससे लिंटर भरभराकर गिर गया और करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.