बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बदायूं। अब तक किसानों को निजी नलकूप के विद्युत यंत्रों के लिए सरकारी गोदाम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब किसान अपने निजी नलकूप के लिए प्राइवेट तौर पर सामान खरीद सकेंगे। प्राइवेट तौर पर खरीदे गए सामान का बिल जमा करने के बाद सरकार की ओर से किसान के खाते में बिल के आधार पर रकम पहुंच जाएगी। किसानों को निजी नलकूप के लिए ट्रांसफार्मर के अलावा अन्य विद्युत उपकेंद्रों की खरीदारी के लिए कनेक्शन के साथ ही पूरी लागत का स्टीमेट बना दिया जाता है। मसलन, ट्रांसफार्मर के साथ ही अन्य विद्युत उपकरण के लिए किसी किसान का स्टीमेट डेढ़ लाख रुपये का बनाया गया तो उसको उतनी धनराशि विद्युत निगम के खाते में जमा करनी होगी।

किसानों की समस्याएं ऐसे में किसान को सबसे ज्यादा ट्रांसफार्मर के अलावा अन्य विद्युत उपकरण के लिए निगम के गोदाम...