Badaun News: निजी खर्च से गांव की गलियों को रोशन कर रहे रोहित
बदायूं, नवम्बर 18 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम सैद सराय में एक युवक ने सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की है। गांव निवासी रोहित यादव ने अपनी निजी कमाई से गांव की गलियों को रोशन करने की पहल की है। उन्होंने अपने खर्च पर बिजली के खंभों पर 10 नई एलईडी लाइटें लगवाने का काम शुरू कराया है। उनकी इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।लाइटें लगवाने के दौरान गांव के युवा, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में मौके पर जुटे। ग्रामीणों ने रोहित के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में सराहनीय कदम बताया। नई लाइटें लगने से रात के समय गलियों में अंधेरा नहीं रहेगा और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही गांव में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है।सरकारी सहायता का इंतजार किए बिना निजी खर्च से गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.