बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय में संचालित निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामालापरवाही का आरोप इसके बाद मृतिका के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते ही निजी अस्पताल का स्टाफ भाग गया। मृतिका के परिजनों ने अस्पताल के गेट पर शव रखकर कई घंटे प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजन अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग करते रहे। भरी बरसात में कई घंटों तक हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बीते बुधवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर के रहने वाले अमित कुमार की 26 वर्षी...