बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: जिले में सितंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर अक्तूबर माह की शुरूआत में संदिग्ध डेंगू, बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। निजी अस्पतालों में संदिग्ध डेंगू संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी 12 पार हो गया है। इसके बाद भी सरकारी रिकार्ड में एक भी मरीज की मौत डेंगू से दर्ज नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब तक एलाइजा टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव नहीं आता तब तक वह निजी लैब की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित मरीज को डेंगू पुष्ट नहीं कर सकते। ऐसे में सवाल है कि अगर निजी पैथोलॉजी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ा रही हैं तो बीमारी को लेकर भय फैलाने के आरोप में उनपर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। यह सवाल सभी पूछ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी इसका जवाब नहीं दे रहे हैं।

जिले में डेंगू के संदिग्ध मामलों ...