Badaun News: नाली निर्माण के दौरान दो पक्ष आमने-सामने, काम बीच में रुका
बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: वजीरगंज। नगर पंचायत वजीरगंज के खिन्नी मोहल्ले में सोमवार को नाली निर्माण कार्य के दौरान पुरानी नालियां तोड़े जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी और हंगामे के बीच निर्माण कार्य रोकना पड़ा। घटना के बाद मोहल्ले में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। खिन्नी मोहल्ले में नाली निर्माण को लेकर करीब दो माह से विवाद बना हुआ है। नगर पंचायत ने नई नाली के निर्माण के लिए पुरानी नालियों और उन पर रखी सीमेंट की स्लैब हटाने का कार्य शुरू कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में सहयोग करते हुए अपनी नालियां हटवा दीं, जबकि कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए नालियां तोड़ने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।स्थिति बिगड़ते देख निर्माण कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.