Badaun News: नाला खुदाई के दौरान मकान का अगला हिस्सा गिरा, दो बच्चियां मलबे में दबीं
बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: थाना क्षेत्र के फरीदापुर गांव में बृहस्पतिवार को नाला निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मकान का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान मालिक की दो बेटियां मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बड़ी बेटी की हालत नाजुक है। फरीदापुर गांव में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत सड़क के दोनों ओर पक्के नाले का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को मकान मालिक रवेंद्र के घर के सामने जेसीबी से नाला बनाने के लिए खुदाई की जा रही थी। आरोप है कि खुदाई मकान की दीवार के नीचे तक कर दी गई, जिससे अचानक मकान का अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया। उस समय रवेंद्र की दोनों बेटियां सगुन 11 वर्ष और सुमन 6 वर्ष मकान के सामने खड़ी थीं। दीवार गिरने से दोनों बच्चियां मलबे में दब गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.