बदायूं, नवम्बर 29 -- Badaun News: बदायूं। अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कक्ष संख्या-दो नीरज कुमार गर्ग ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए तीन साल की कैद और 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने जुर्माने की पूरी धनराशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र वर्मा के अनुसार, मामला थाना सहसवान क्षेत्र का है। वादी मुकदमा की ओर से थाना सहसवान पर तहरीर दी गई थी। इसमें कहा गया था कि घटना 17 मार्च 2022 की रात करीब 10 बजे की है। पीड़िता की उम्र उस समय 17 वर्ष थी। आरोप था कि आसिफ पुत्र रहमतुल्ली काफी समय से पीड़िता को परेशान करता आ रहा था। इसी परेशानी के कारण पीड़िता की पढ़ाई भी बंद करा दी गई थी।

घटना और आरोपी पर लगाए गए आरोप तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने आरोपी क...