Badaun News: नाबालिग को ले जाने में पांच पर रिपोर्ट
बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: अलापुर। क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे गांव निवासी विनोद पुत्र नरेश, मनोहर और मनोज दो बाइकों से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित के अनुसार, उसने और उसकी पत्नी ने बाइकों से उनका पीछा किया। आरोप है कि रास्ते में मनोहर ने तमंचा तानकर उन्हें धमकी दी कि पीछा करने पर जान से मार देंगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने विनोद, मनोहर और मनोज पुत्रगण नरेश के अलावा नरेश और उसकी पत्नी कांता देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.