बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: दहगवां संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के गांव भोजीपुरा पावई में पिछले एक महीने से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव से नाधा को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक महीने से यह समस्या बनती चली आ रही है। यहां पानी का निकास न होने की वजह से बरसात में यह समस्या बनी रहती है। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई तेज बारिश से महज एक घंटे के भीतर पूरे गांव में पानी भर गया। गांव की प्रमुख सड़कों पर लंबे समय तक पानी जमा रहा, जिससे लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण ग्रामीणों को दैनिक कार्यों और आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। भोजीपुरा प...