बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: दातागंज, संवाददाता।रामगंगा नदी द्वारा ग्राम पंचायत मौसमपुर के मजरा सिमरिया में कटान नहीं थम रहा है। पहले से कटान और तेज हो गया है। बाढ खंड द्वारा कटान की रोकथाम के लिये लगाये गये रेत के बोरे नदी में जलस्तर बढ़ने से बह गये हैं। कटान को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। सिमरिया में कई दिनों से कटान जारी है। बाढ़ खंड की ओर से अब कटान रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कटान पर काबू नहीं पाया जा सका है। बीते दिनों बाढ़ खंड ने कटान रोकने को रेत के बोरे भरकर लगाये थे, जो कि जलस्तर और कटान तेज होने के चलते बह गये हैं। जिससे अब और गांव के लिये खतरा बढ़ गया है। गांव के लोगों का कहना है कि जब अभी यह हाल हो रहा है तो आगे क्या होगा। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ सीजन से पहले इधर किसी ने आकर नहीं देखा अब कटान शुरू हुआ है तो रोकने ...