Badaun News: नशे में आंबेडकर प्रतिमा की उंगली तोड़ी, आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को रात में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। नशे की हालत में एक युवक ने डंडा मारकर प्रतिमा की एक उंगली तोड़ दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और प्रतिमा की मरम्मत कराई। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर का है। यहां गांव के ही मनीष कुमार ने रात करीब डेढ़ बजे नशे की हालत में डंडा मारकर बाबा साहेब की प्रतिमा की एक उंगली क्षतिग्रस्त कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कुछ लोग प्रतिमा के पास एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रतिमा की टूटी उंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.