Badaun News: नशा सुंघाकर ई-रिक्शा लूटा, जंगल से बरामद किया
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: तीन लोगों ने ई-रिक्शा बुक करने के बाद चालक को रास्ते में नशा सुंघा दिया और वाहन लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को नशे की हालत में पाया। कुछ दूरी पर जंगल से ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि बदमाश उसकी बैटरी निकाल ले गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र का है। गांव सिकरोड़ी निवासी महेंद्र पाल का पुत्र भारतपाल ई-रिक्शा चलाता है। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे तीन लोगों ने विजय नगला से भारतपाल का ई-रिक्शा बुक किया। गंगा एक्सप्रेसवे के पास थरा गांव पहुंचने पर आरोप है कि तीनों ने चालक को नशा सुंघा दिया। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे रह गया और लोग ई-रिक्शा लेकर निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भारतपाल नशे की हालत में मिला। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.