बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम नवादा मधुकर में दो दिन से लगातार बारिश के चलते गांव निवासी रामकिशोर गुप्ता पुत्र रामपाल गुप्ता के घर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य दूसरी तरफ थे। जिससे परिवार बाल-बाल बच गया। दीवार गिरने से घर में रखा घरेलू सामान दब गया। पीड़ित रामकिशोर गुप्ता ने बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण दीवारों में सीलन आ गई थी और दीवार कमजोर हो गई थी। शनिवार सुबह अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बारिश में जर्जर मकान की दीवार गिरी, परिवार बाल-बाल बचा ग्रामीणों ने बताया कि कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को बरसात में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही ...