Badaun News: नवरात्र में शहर भर में जारी रहेगा विशेष सफाई अभियान
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: शहर के अंदर नवरात्र के पावन दिनों में विशेष सफाई अभियान जारी रहेगा। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने संबंधित सफाई नायकों और सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि नवरात्र के पावन अवसर पर शहर भर में विशेष स्वच्छता अभियान जारी रहेगा। गली-मुहल्लों से लेकर सड़कों और मंदिरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। किसी भी इलाके में गंदगी की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवरात्र में शहर को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का जिम्मा पूरी तरह से सफाई निरीक्षकों को सौंपा गया है। इसके साथ ही सफाई नायकों से कहा गया है कि वह अपनी-अपनी सफाई गैंग को लेकर शहर में निकलें और हर ओर सफाई अभियान को चलाएं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पूजा पंडालों में चौबीस घंटे रहेगी सफाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.