Badaun News: नरूऊ में नाला उफनाने से फसलें जलमग्न, ग्रामीणों का प्रदर्शन
बदायूं, सितम्बर 9 -- Badaun News: उझानी, संवाददाता। इलाके के नरऊ गांव में नाले और बरसात का पानी उफना जाने से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। जिससे फसलें नष्ट होने का संकट खड़ा हो गया है। जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर गांव के किसानों ने प्रदर्शन कर पानी का निकास कराए जाने की प्रशासन से मांग की।नरुऊ गांव के तालाब में नगर पालिका के नाले का पानी लंबे समय से जा रहा है। जिससे हर साल हजारों बीघा गांव सहित आसपास के गांव की फसलें डूब जाती हैं। गांव के लोग नगर पालिका के नाले का पानी बंद करने के लिए लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं। शासन प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को शासन प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दे दी है। प्रदर्शन कार्यों में हेम सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.