बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के गल्ला मंडी के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधायक हरीश शाक्य ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय होकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वायें। उन्होंने कहा कि युवा हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। नए मतदाताओं की भागीदारी से लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बूथों पर जनता से संवाद कर मतदाता अभियान में जुटें विधायक पूर्व चेयरमे...