बदायूं, नवम्बर 9 -- Badaun News: बदायूं। ननिहाल आई पांच वर्षीय बच्ची की गुब्बारा गले में फंसने से मौत हो गई। सोमवार सुबह वह घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गुब्बारा फुलाते समय उसके गले में फंस गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर गांव लौट गए। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ोली गांव में सोमवार सुबह यह हादसा हुआ। गढ़ोली निवासी डॉक्टर बीपी मौर्य ने बताया कि रामदयाल मौर्य की पोती नंदिनी पांच वर्ष पुत्री भुवनेश मौर्य पिछले करीब एक महीने से अपनी ननिहाल गढ़ोली में रह रही थी। वह तीन बच्चों में सबसे छोटी थी। उसका परिवार सराय बरोलिया गांव का रहने वाला है। सोमवार सुबह नंदिनी घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे गुब्बारे फुला रहे थे। इसी दौरान नंद...