Badaun News: नगर पंचायत में 1.43 करोड़ की स्ट्रीट लाइट और केबिल खरीद पर उठे सवाल
बदायूं, नवम्बर 27 -- Badaun News: अलापुर। नगर पंचायत अलापुर में करीब 1.43 करोड़ रुपये की स्ट्रीट लाइट और बिजली केबिल खरीद प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर पंचायत की चेयरमैन हुमा बी ने डीएम को पत्र भेजकर खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने तीनों जेम निविदाओं को तत्काल निरस्त कर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। डीएम को भेजे गए पत्र के अनुसार नगर पंचायत में 20 नवंबर 2026 को जेम पोर्टल के माध्यम से तीन निविदाएं जारी की गईं, जिनकी अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित है। इनमें 600 एलईडी स्ट्रीट लाइट की अनुमानित कीमत 51.25 लाख रुपये, 600 एलईडी स्ट्रीट लाइट की दूसरी निविदा 61.50 लाख रुपये व 5000 मीटर विद्युत केबिल की अनुमानित कीमत 30.90 लाख रुपये रखी गई है। यह भी पढ़ें- Bha...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.