बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा/ओरछी, हिटी। रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने दीवार काटकर दो मकानों को निशाना बनाया। एक घर से जेवरात और नगदी चोरी कर ली, जबकि दूसरे मकान से भी नगदी समेट ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: दीवार तोड़ घर में घुसे चोरों ने नगदी और जेवरात ले गएघटना का विवरण ओरछी क्षेत्र के थाना फैजगंज बेहटा अंतर्गत गांव सुरैनी पापड़ी में अज्ञात चोरों ने एक मकान की दीवार में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित रवि पुत्र श्रीपाल ने बताया कि 22 जुलाई को वह परिवार के साथ घर के आंगन में मौजूद थे। इसी दौरान चोर कमरे की दीवार पर नकब लगा दी और भीतर घुस गए, इसके बाद सोने का टीका, गले का हार, गुलशन पट्टी व सोने चांदी के अन्य जेवरात तथा घर में रखी करीब 35 हजार रुपये की नगदी चोर...