Badaun News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: घड़ी में रात के 12 बजते ही घरों से मंदिरों तक जय श्रीकृष्णा व नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..गूंज उठा। लोगों ने घरों व मंदिरों में धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। राधे कृष्ण के रूप में सजे बच्चों में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों और घरों में जब पूजापाठ किया गया तो घंटा और घड़िया बोल उठे, जिले में चारों ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही। जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने एक दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनायें दीं। मंदिरों पर महिलाओं ने मंगल गीत गाये। जिले भर में शुक्रवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कई जगहों पर मनमोहक राधा-कृष्ण की झांकी एवं बाललीला प्रस्तुत की गई। एक से बढ़कर एक मनमोहक राधा-कृष्ण की झांकी एवं बाललीला की प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.