Badaun News: धूल उड़ने पर दुकानदार व कर्मी में विवाद, चौकी पर हंगामा
बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज चौकी के पास सोमवार को सफाई के दौरान उड़ रही धूल को लेकर मोबाइल शॉप संचालक और सफाई कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई, जिसके बाद सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारी रोडवेज चौकी पहुंच गए और वहां करीब 20 मिनट से अधिक समय तक हंगामा किया। सफाई कर्मचारियों के चौकी पहुंचने से आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। विवाद की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। उन्होंने विवाद की वजह समझने के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया और आपसी समझौता करा दिया। हालांकि, कर्मचारियों के चौकी पर जुटने से रोडवेज चौकी के सामने जाम जैसे हालात बन गए। सड़क पर भीड़ बढ़ने से राहगीरों और वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.