बदायूं, अक्टूबर 5 -- Badaun News: श्री राधा रसिक बिहारी मंडल के तत्वावधान में रविवार को राजमहल गार्डन में प्रभु का चतुर्थ वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। युगल सरकार की झांकी की शोभा अनुपम एवं अलौकिक रही। प्रभु का फूल बंगला अति सुंदर पुष्पों एवं लड़ियों से महकता हुआ शोभायमान बनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुये और देर रात तक भजनों एवं संकीर्तन का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक महावीर शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भजनों की मधुर धुन पर भक्तजन झूमते, नाचते और गाते नजर आये। महावीर शर्मा ने राधा नाम धुन, देखो भिखारी आया मोहन तेरी गली में, ऐसी कृपा कर दो मुझपे हे ला...