Badaun News: धूमधाम से मनाया दुर्गाष्टमी व विजयदशमी
बदायूं, अक्टूबर 18 -- Badaun News: शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में दुर्गाष्टमी एवं विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रमाध्यक्ष आचार्य लालाराम वर्मा, मुख्य वक्ता राकेश कुमार मिश्रा एवं प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता राकेश कुमार मिश्रा ने विजयदशमी पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। व्यवस्थापक एडवोकेट वीरेंद्र पाल झा ने कहा भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही हम अपने जीवन को संस्कारवान एवं श्रेष्ठ बना सकते हैं। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस एवं धर्म की रक्षा की प्रतीक हैं। आचार्य लालाराम वर्मा कहा हमें श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर अच्छे चरित्र, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.