Badaun News: धूमधाम से निकाली भगवान श्री राम की बारात
बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। गांव पिंडौल में मंगलवार को आस्था और उत्साह के साथ भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। दोपहर बाद रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बारात में शामिल आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।शोभायात्रा में सबसे आगे काली का अखाड़ा चल रहा था। प्रथम पूज्य गणेश जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की सुंदर झांकी के साथ राधा-कृष्ण की भावपूर्ण झांकी ने श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। उघैती के जय हिंद बैंड की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: पिंडौल में आज निकलेगी श्रीराम की बारात जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.