Badaun News: धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात, जयकारों से गूंजा वजीरगंज
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: वजीरगंज, संवाददाता। नगर में रविवार को श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री पुरुषोत्तम श्रीराम की बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बारात का शुभारंभ किया।श्रीराम बारात श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद एमएफ हाईवे, छोटी बाजार, सर्राफा मार्केट और होली चौक होते हुए मुख्य मार्ग से रामलीला मैदान पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। बारात के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।वजीरगंज के मशहूर काली अखाड़ा और चट्टी-चट्टा क्लब के कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.