बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 12 अक्टूबर से 46 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो गयी, लेकिन दो दिन में किसी भी केंद्र पर धान खरीद नहीं हुयी। आगामी दिनों में धान खरीद को गति मिलेगी। ऐसा अधिकारियों का दावा है। यह भी पढ़ें- Bareily News: दूसरे दिन भी धान क्रय केंद्रों पर किसानों का हुआ इंतजारधान खरीद की शुरुआत और स्थिति धान खरीद 15 अक्टूबर से शुरू होनी थी, लेकिन सरकार ने देरी होती देख 12 अक्टूबर से धान खरीद शुरू करा दी। जिले में 46 क्रय केंद्र खुलना शुरू गये। सभी केंद्रों पर केंद्र प्रभारी पहुंचे और शाम पांच बजे तक धान आने का इंतजार करते रहे, लेकिन दो दिन में कोई भी किसान धान बिक्री को नहीं पहुंचा। इसकी वजह ये भी है किसानों को पता था कि धान खरीद 15 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन सरकार ने...