Badaun News: धान की फसल की रखवाली करने गए किसान का शव चकरोड पर मिला
बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: खेत पर गायों से धान की फसल की रखवाली करने गए किसान का शव सुबह चकरोड पर मिला। किसान के गले में बान उलझा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल किसान की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो पाएगी। मामला उझानी कोतवाली के ननाखेड़ा गांव का है। यहां के रहने वाले किसान प्रेमपाल 50 वर्ष पुत्र बाबूराम सोमवार रात करीब 11:00 बजे अपने खेत पर धान की फसल की गायों से रखवाली करने के लिए गए थे, लेकिन वह रात में घर वापस नहीं लौटे। सुबह जब गांव के किसान खेत की ओर गए तो उन्होंने देखा कि प्रेमपाल का शव चकरोड किनारे पड़ा हुआ है। इसके बाद किसानों ने परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.