Badaun News: धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाकर रेप के दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा
बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बदायूं। अपर जिला जज व फास्ट ट्रैक कोर्ट व महिलाओं से संबंधित अपराध की न्यायाधीश नेहा गर्ग ने दुष्कर्म के मामले में सजा सुनाई। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के वकीलों और गवाहों की दलीलों को सुनने के बाद साक्ष्यों का अवलोकन किया। इसके बाद दोषी को 10 साल की सजा सुनाई गई। मामला कासगंज के सिढ़पुरा में एक घर में तीन महीने से बंधक बनाकर रखा, धर्मपरिर्तन का दबाव बनाकर रेप करने से जुड़ा था। वादी ने कोर्ट में आरोप लगाते हुए वाद दायर किया था। वादी ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी ने तीन माह तक बंधक बना कर रखा और धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने के साथ उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.