बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: उघैती। खितौरा बिजलीघर से पोषित क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व प्रदेश महासचिव ठाकुर भारत सिंह पाल उर्फ टिंकू ने किया। इस दौरान किसान नेताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। किसान नेताओं ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों की घरेलू जरूरतों के साथ ही किसानों की सिंचाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Amroha News: भाकियू टिकैत गुट की पंचायत में उठाईं किसानों की समस्याएं धरने के बाद किसानों ने एसडीएम के नाम ज...