बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बिसौली। नगर के आसफपुर रोड स्थित जनता रामलीला कृषि मैदान में रामलीला मेले के रंगमंच पर धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के जयकारों से पंडाल गूंज उठता है। मंचन में दिखाया गया कि राजा जनक द्वारा आयोजित सीता स्वयंवर में अनेक राजा-महाराजा भगवान शिव के विशाल धनुष को उठाने में असफल रहते हैं। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष उठाते हैं और प्रत्यंचा चढ़ाते समय धनुष टूट जाता है। इसके साथ ही पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है। इसके बाद माता सीता श्रीराम के गले में वरमाला डालती हैं।इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा बृज क्षेत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा ने राम दरबार की आरती कर किया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: विश्वामित्र की आज्ञा लेकर तोड़ा शिव धनुष रामलीला कमेटी के डा...