बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: बदायूं। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया गया। सुबह से ही घरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता की आराधना हुई और इसके बाद श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना रहा।ननवरात्र का दूसरा दिन तप और संयम की देवी मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। घरों में महिलाओं ने मां ब्रह्मचारिणी की चौकी सजाकर सफेद फूल, अक्षत और मिश्री का भोग लगाया। शहर के नगला मंदिर, बिरूआबाड़ी मंदिर, हर प्रसाद, दुर्गा मंदिर और काली माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी का किया पूजन मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। पुजारियों ने बताया कि दूसरे दिन मां को ...