बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: बदायूं। रात में आपस में लड़ रहे दो सांड़ की जोरदार टक्कर से एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। घर के भीतर सो रही बुजुर्ग महिला मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शनिवार देर रात बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी में यह हादसा हुआ। गांव निवासी मोहम्मद हाशिम के कच्चे मकान के पास दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते दोनों मकान की दीवार से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय घर के अंदर सो रही 55 वर्षीय अकीला पत्नी अबरार मलबे के नीचे दब गईं। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने दोनो...